फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उठान धीमा होने से गेहूं से अटीं अनाज मंडियां

Sat, 18 Apr 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियां इन दिनों गेहूं से लबालब भरी हुई हैं। हालात यह हैं कि कई मंडियों में स्टॉक गेट तक पहुंच गया है और किसानों को अपनी फसल डालने के लिए जगह नहीं मिल रही।
उठान की रफ्तार धीमी होने से किसान और आढ़ती दोनों परेशान हैं। ऊपर से खराब मौसम की आशंका ने चिंता और बढ़ा दी है, क्योंकि खुले में पड़ा अनाज खराब होने का खतरा बना हुआ है। मंडियों में गेहूं की आवक लगातार तेज हो रही है। अब तक जिले की विभिन्न मंडियों में 166715.27 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जिसमें से 141442 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। इसके मुकाबले उठान काफी धीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मंडियों से केवल 44401 मीट्रिक टन अनाज का उठान हुआ है, जो कुल खरीद का करीब 31.39 प्रतिशत ही बनता है। यही वजह है कि मंडियों में गेहूं के ढेर लग गए हैं। खरीद एजेंसियों की बात करें तो खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 38216.4 मीट्रिक टन, हैफेड ने 81570 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 21656 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।

जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में डिवाइडर पर रखे गेहूं से भरे कट्टे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें