फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आयुष्मान कार्डधारकों से पूछा - डॉक्टरों ने रुपये तो नहीं लिए

Sat, 18 Apr 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मरीजों की लिस्ट देखते डॉ. अनुराग गुप्ता व इंस्पेक्टर राजेश कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने आयुष्मान योजना के मद्देनजर शुक्रवार को शहर में चड्ढा अस्पताल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल में भर्ती करीब 12 मरीजों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि उनसे किसी प्रकार की अतिरिक्त फीस तो नहीं ली जा रही। जांच टीम के अनुसार अस्पताल में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं मिली।
टीम ने दस्तावेजों की भी गहनता से जांच की। वहीं जांच के दौरान सभी 12 मरीज अस्पताल में ही भर्ती मिले। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार की योजनाओं की आड़ में कोई गड़बड़ी तो नहीं हो रही यह जानने के लिए आज शहर के चड्ढा अस्पताल में जाकर जांच की गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनुराग गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने टीम को बताया कि उनसे आयुष्मान कार्ड के अलावा कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया गया है और उनका इलाज योजना के तहत निशुल्क किया जा रहा है। टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड भी खंगाले और भर्ती मरीजों से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। जांच के दौरान अस्पताल में मरीजों के सभी दस्तावेज भी पूरे मिले।
विज्ञापन

अस्पताल में आयुष्मान योजना के सभी नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन पारदर्शिता के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। टीम को भी जांच के दौरान अस्पताल से कुछ नहीं मिला। - डॉ. ईश चड्ढा, संचालक, चड्ढा अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें