फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: लाभ कमाने का झांसा दे लाखों रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने खुद को कंपनी का कर्मी बताकर की ठगी, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एंजल वन शेयर मार्केट कंपनी में रुपये लगाकर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने योगेश नगर कॉलोनी निवासी अंशुल भुगरा से सात लाख छह हजार 820 रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को कंपनी का कर्मी बताया। इसके बाद अंशुल से ठगी की। रुपये जमा कराने के बाद आरोपी ने उसे रुपये वापस नहीं किए। शहर पुलिस ने आरोपी अनुराग मिश्रा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


योगेश नगर कालोनी निवासी अंशुल भुगरा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टिंबर प्रोडक्टस ट्रेडिंग का कार्य करता है। जनवरी 2022 में उनके पास अनुराग मिश्रा नाम के व्यक्ति का फोन आया था। उसने खुद को एंजल वन शेयर मार्केट कंपनी का कर्मचारी बताया। आरोपी ने उसे एंजल-वन कंपनी में अपना खाता खुलवाने को कहा। आरोपी ने उसे कहा कि इस कंपनी में रुपये लगाकर वह अच्छा लाभ कमा सकता है। उसकी बातों में आकर उसने कंपनी में खाता खुलवा लिया।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद उनके पास फिर अनुराग का फोन आया। जिसने कहा कि अभी एंजल-वन कंपनी के खाते में तकनीकी खामी आ रही है। इसलिए वह खाते से रुपये वापस निकालकर उसके एक्सिस बैंक में डलवाओ। उसकी बातों में आकर उसने एंजल वन कंपनी के खाते से रुपये निकलवाकर आरोपी के इंदौर स्थित एक्सिस बैंक शाखा में रुपये डलवा दिए।
विज्ञापन

आरोपी ने अलग-अलग उससे अपने एक्सिस बैंक के खाता में सात लाख छह हजार 820 रुपये जमा करा लिए। अब आरोपी ने उसका फोन भी उठाना बंद कर दिया है। आरोप है कि आरोपी ने उसे एंजल कंपनी में रुपये लगाकर अधिक लाभ कमाने का झांसा देकर सात लाख छह हजार 820 रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें