फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोविंदपुरा तालाब का 36.58 लाख से होगा सुंदरीकरण

Mon, 07 Sep 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर के गोविंदपुरा में बदहाली का ​​शिकार तालाब। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के वार्ड संख्या 22 स्थित गोविंदपुरा तालाब का सुंदरीकरण किया जाएगा। नगर निगम सुंदरीकरण पर करीब 36.58 लाख रुपये खर्च करेगा। निगम प्रशासन ने निविदा जारी कर दी है। काम आवंटित होने के बाद एजेंसी को चार माह में काम पूरा करना होगा।
वर्तमान में गोविंदपुरा का यह तालाब गंदगी और कचरे से अटा पड़ा है, जिससे आसपास के निवासियों को बदबू और मच्छरों के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा था। योजना के तहत तालाब के किनारों को पक्का किया जाएगा और पानी के शोधन का प्रबंध होगा। इसके चारों ओर हरियाली विकसित कर एक सुंदर पार्क का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

यहां वॉकिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा, ताकि स्थानीय लोग सुबह और शाम के समय टहल सकें। उल्लेखनीय है कि कई साल पहले इसी स्थान पर नगर निगम का कार्यालय भवन बनाने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, स्थानीय लोगों ने यह तर्क देते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया था कि यह जमीन ऐतिहासिक रूप से तालाब की है। इस पर निगम को फैसला रोकना पड़ा था। अब इस जमीन को तालाब और पार्क के रूप में ही सहेजने की कवायद शुरू हुई है।
वार्ड 22 की पार्षद रूचि शर्मा ने बताया कि तालाब की बदहाली से क्षेत्रीय निवासी बेहद परेशान हैं। उन्होंने नगर निगम सदन की बैठक में प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाकर बजट स्वीकृत कराया। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद आसपास का वातावरण स्वच्छ होगा और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वर्जन
जल संरक्षण और सुंदरीकरण के लिए निगम प्रतिबद्ध है। गोविंदपुरा तालाब इसी कड़ी का एक हिस्सा है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। - सुमन बहमनी, महापौर, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें