फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार मांगें पूरी कर खत्म कराए हड़ताल : वरुण

Fri, 24 Apr 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में अंबाला सांसद वरूण मुलाना को ज्ञापन सौंपते दमकल कर्मचारी। संवाद - फोटो : अड़राई चौराहे पर हुई दुर्घटना के बाद जुटी भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के बैनर तले चल रही कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को 16वें दिन भी जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और रोष जताया। वहीं अंबाला से लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन दिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज हैं और वे हक के लिए लड़ रहे हैं। सरकार को उनकी मांगें मानकर हड़ताल खत्म करवानी चाहिए।
राज्यव्यापी हड़ताल के 16वें दिन जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने नेतृत्व किया। संचालन जिला सचिव रिंकू कुमार ने किया। इस दौरान सांसद वरुण चौधरी व जगाधरी विधायक अकरम खान कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे। नहीं किया तो कांग्रेस उनके समर्थन में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी। हड़ताल को सांसद व विधायक के साथ पूर्व कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी, जिला प्रधान देवेंद्र सिंह, सचिव सुमित पाल सिंह, रविंद्र, सुखविंद्र सिंह, बलराज कौशिक, लक्ष्मण, मुकेश स्वामी ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, सचिव सतीश कुमार, सवास्थ्य से विजय, कर्मजीत, कर्ण ,बिजली से अमरपाल, मायाराम, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से जोत सिंह, सोमनाथ, जरनैल चिनालिया, शोभन सिंह, मैकेनिकल 41 से किशोर, राजबीर, किसान सभा से जरनैल सांगवान, नैब सिंह, राजबीर पिंडोरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें