फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय आदर्श स्कूल में 21 लाख रुपये से बनेगा शेड

Sat, 26 Sep 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
राजकीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते कृ​षि मंत्री राणा व अन्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 21 लाख रुपये की लागत से शेड का निर्माण किया जाएगा। शेड निर्माण के लिए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने 11 लाख और जिला परिषद सदस्य ने भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
कृषि मंत्री राणा विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शेड निर्माण की मांग रखी गई। इस पर कृषि मंत्री ने शेड निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने भी 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन

विद्यालय में शेड बनने से विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इसके तहत खेल गतिविधियां, प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता कार्यक्रम और अन्य बड़े आयोजनों को आसानी से आयोजित किया जा सकेगा। वर्तमान में खुले स्थान पर होने वाले आयोजनों के दौरान मौसम खराब होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विशेष रूप से बरसात, तेज धूप और अन्य खराब मौसम की स्थिति में शेड विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक स्थान के रूप में काम करेगा। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने शेड निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि शेड बनने से विद्यालय के विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा। विद्यालय में शेड निर्माण की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें