फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आदिबद्री गोशाला में श्रद्धा से मनाई गोपाष्टमी

Wed, 18 Nov 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गोपाष्टमी पर गाय को चारा ​खिलाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। आदिबद्री गोशाला में गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाया।
गोशाला संचालक ब्रह्मचारी महंत विनय स्वरूप ने विद्यापीठ के विद्यार्थियों के साथ गोपाष्टमी मनाई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय नाम गोविंद गायों की रक्षा करने के कारण पड़ा था। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने गायों और ग्वालों की रक्षा के लिए सात दिनों तक अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाए रखा था।
विज्ञापन

आठवें दिन इंद्र ने अपना अहंकार त्यागकर भगवान श्रीकृष्ण की शरण ली। इसके बाद कामधेनु गाय ने भगवान का अभिषेक किया और इंद्र ने उन्हें गोविंद नाम से संबोधित किया। गोपाष्टमी पर गाय को स्नान करवाकर फूल-माला और वस्त्र पहनाए जाते हैं। इसके बाद रोली-चंदन का तिलक लगाकर फल, मिष्ठान, गुड़ और आटे से बने पकवान खिलाए जाते हैं। धूप-दीप जलाकर आरती की जाती है। इस दिन गाय के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें