यमुनानगर। चोरों ने दो घरों से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेक्टर-18 निवासी डॉ. ओम आहूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे वह अपनी ड्यूटी पर गया था। शाम को जब वह वापस घर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से तीन हजार रुपये, नल, हार्ड डिस्क व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, मुंडा माजरा निवासी शिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात 11 बजे वह अपने कमरे में सो गई थी। सुबह जब वह उठी तो उसने कमरे में सामान बिखरा मिला। जांच करने पर कमरे से मोबाइल, दो गैस सिलिंडर, बाथरूम में लगे नल गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।