फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छोटाबांस स्कूल से हजारों का सामान चोरी

Thu, 19 Sep 2024 07:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। सरकारी स्कूल छोटाबांस से ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मुख्याध्यापिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। गीता रानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 व 17 सितंबर की रात को स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर कम्प्यूटर, 20 थालियां, 25 गिलास, एक म्यूजिक सिस्टम, छह लोहे के बैंच, बच्चों की किताबों के पांच सेट व लाइब्रेरी की किताबें चारी की गईं।
विज्ञापन

सुबह जब स्टाफ के साथ स्कूल पहुंची तो देखा कि कमरों के ताले टूटे हैं और कमरों से सामान गायब था। स्टाफ सदस्य वीरेंद्र पांचाल ने बताया कि स्कूल में छह वर्षों में तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। स्कूल में पिछले दस वर्षों से कोई चौकीदार नहीं है। इस बार स्कूल से बच्चों के रिकॉर्ड का कंप्यूटर भी चोरी कर लिया गया। विभाग के अधिकारियों को कई बार स्कूल में रात के समय चौकीदार की व्यवस्था किए जाने को लेकर मांग की गई, पर चौकीदार की व्यवस्था नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें