संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कैंप में दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना गांधी नगर पुलिस को दी शिकायत में जैन कॉलोनी निवासी मोहित ने बताया कि उसकी कैंप में गुप्ता टाइल के नाम से दुकान है। 20 जनवरी को दुकान बंद कर चला गया था। 21 को दुकान पर आया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। जांच की तो दुकान से करीब 80 हजार रुपये का सामान चोरी था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
दुकान से 25 हजार रुपये चोरी
वहीं बूड़िया रोड़ पर एक व्यक्ति ने दुकान से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। कल्याण नगर जगाधरी निवासी अमन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बूड़िया रोड पर कृषक एग्रोटेक नाम से दुकान है। 20 जनवरी को दुकान पर एक व्यक्ति आया था। उसने उसे बातों में उलझा लिया। इसके बाद वह चला गया। थोड़ी देर बाद उसने दुकान का गल्ला देखा तो उसमें रखे 25 हजार रुपये गायब थे। उसे शक है कि उसी व्यक्ति ने रुपये चोरी किए हैं।