फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो घरों व दुकान से 3.35 लाख का सामान चोरी

Tue, 24 Feb 2026 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में चोरों ने दो सूने घरों और एक दुकान को निशाना बनाते हुए कुल करीब 3.35 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव हरनौल निवासी शिक्षा देवी ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 फरवरी को सुबह 10 बजे वह परिवार सहित समारोह में गई थीं। वह 21 फरवरी की रात करीब नौ बजे लौटी। इस दौरान घर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच में अलमारी से 40 हजार रुपये, सोने का हार, कानों के कुंडल और चांदी के जेवर गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

वहीं व्यासपुर निवासी विश्वास शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया वह परिवार के साथ बाहर गया था। घर पर ताला लगा था। चोर ने 18 फरवरी की रात उसके घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर लकड़ी के बॉक्स से एल्युमिनियम व कॉपर प्लेट, तांबे के बर्तन, 25 ग्राम चांदी और करीब पांच हजार रुपये चोरी कर लिए। घर लौटने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

इस तरह शहर में ऋषि राम अस्पताल के नजदीक स्थित कपड़ों की दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। सहारनपुर निवासी कबीर ने बताया कि 21 फरवरी की रात वह दुकान बंद कर घर गया था। तड़के साढ़े चार बजे सूचना मिली कि शटर खुला है। मौके पर पहुंचने पर 40 जोड़ी जूते, 50 जींस, 25 शर्ट, 40 लोअर, 30 टी-शर्ट और 15 ट्रैकसूट गायब मिले। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें