फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हेल्थ क्लीनिक से 15 लाख रुपये का सामान चोरी

Thu, 21 Aug 2025 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कन्हैया साहिब चौक के पास आदर्श नगर स्थित हेल्थ क्लीनिक से 15 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया। जगाधरी के बसंत नगर में भी घर से दो सिलिंडर चोरी की घटना हुई। दोनों मामलों में थाना गांधीनगर व थाना सेक्टर-17 की पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में विष्णुनगर निवासी अल्का वर्मा ने बताया कि उनका कन्हैया साहिब चौक समीप आदर्श नगर में एनलाइटमेंट फाउंडेशन नाम से हेल्थ क्लीनिक है। 17 अगस्त की शाम क्लीनिक बंद कर घर लौट आए थे। 18 अगस्त को क्लीनिक पहुंचने पर पाया कि कोई 40 इंच एलईडी, प्रिंटर, सीसीटीवी डीवीआर व अन्य सामान चाेरी कर ले गया है। इसी तरह, सेक्टर-17 पुलिस को दी शिकायत में बसंत नगर निवासी आत्म प्रकाश ने बताया कि 16 अगस्त को परिवार सहित घर से बाहर किसी काम से गए थे, जहां से 18 अगस्त को लौटने पर पाया कि घर से दो सिलिंडर चोरी है। इनमें एक सिलिंडर भरा व दूसरा खाली था।
इनसर्ट-
इधर...सूने मकान से 90 हजार का सामान चोरी
यमुनानगर। साढौरा के नदीपार इलाके में खेतों के बीच बने मकान से 90 हजार रुपये का सामान चोरी हो गया। इसमें थाना साढौरा पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव पहाड़ीपुर निवासी कर्णदीप सिंह ने बताया कि वह किसान है और नदीपार इलाके में उनके खेत लगते हैं। खेतों के बीच में ही एक मकान है, जहां से 17 अगस्त की रात काफी मात्रा में सरिया व अन्य सामान चोरी हो गया। इसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें