फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निर्माणाधीन दुकान से एक लाख रुपये का सामान चोरी

Thu, 20 Aug 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कैंप मेन बाजार स्थित निर्माणाधीन राजू जनरल स्टोर से चोर बिजली की तारें, कैमरे की तारें, लाइटें समेत करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


कैंप की जैन कॉलोनी निवासी दुकान मालिक राजू कुमार ने गांधी नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान में निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार रात चोर दुकान में घुसे और वहां रखा बिजली से संबंधित सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी मिलने पर उन्होंने दुकान की जांच की तो सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को शिकायत देकर चोरों को पकड़ने और सामान बरामद करने की मांग की। पुलिस के अनुसार शिकायत मिलने पर प्रारंभिक जांच में चोरी की वारदात सामने आने के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें