फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो दुकानों, फैक्ट्री और स्कूल से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के कारण हर नाके और चौकों पर पुलिस तैनात है। इसके बाद भी शहर में चोरियों का ग्राफ बढ़ रहा है। रोजाना तीन से चार चोरियां हो रही है। चोरों ने मंगलवार देर रात अलग अलग स्थानों पर स्थित दो दुकानों, फैक्ट्री व स्कूल को निशाना बनाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने चारों शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जगाधरी के हनुमान गेट निवासी मुनीष मल्होत्रा ने बताया कि उसकी सेंट थॉमस स्कूल जगाधरी के पास रेडीमेड की दुकान है। वह रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर दुकान से करीब 70 हजार रुपये के रेडीमेड कपड़े, नकदी व सामान गायब मिला। शहर जगाधरी पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, छछरौली के भीलपुरा गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि उसकी गांव में ही फैक्ट्री है। रात करीब आठ बजे वह फैक्ट्री बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब वह फैक्ट्री पहुंचा तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर फैक्ट्री से बिजली की तीन मोटर, एक टुल्लू पंप, चैन कुप्पी, पांच बिजली के स्टार्टर, नल बोल्ट व बिजली का अन्य सामान गायब था। छछरौली थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, करेडा खुर्द निवासी मनीष कुमार ने बताया कि 17 सितंबर की रात को चोर उसकी दुकान से दो बैटरियां व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, रादौर के छोटाबांस स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का ताला तोड़ चोर कंप्यूटर, 20 थालियां, 25 गिलास, एक म्यूजिक सिस्टम, छह लोहे के बैंच, बच्चों की किताबों के पांच सेट, लाइब्रेरी की किताबें व अन्य सामान चोरी कर ले गए। रादौर थाना पुलिस ने स्कूल हेडमास्टर गीता रानी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, पाबनी खुर्द निवासी करनैल सिंह ने बताया कि 13 सितंबर की रात को चोरों ने उनके बाड़े में बने पशुओं के शेड से चोर भैंस व कटड़ी गायब थी। छप्पर पुलिस ने अज्ञात पर चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें