फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर की खिड़की तोड़कर लाखों का सामान चोरी

Sun, 15 Sep 2024 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। शहर की राजधानी कॉलोनी में नए मकान की फिटिंग के लिए दूसरे मकान में रखा करीब 10-12 लाख रुपये का बिजली व सेनेटरी का सामान चोरी हो गया। चोर मकान की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और चोरी को अंजाम दिया। शहर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी विशाल बंसल ने बताया कि उसकी कॉलोनी में ही करियाना की दुकान है। वह राजधानी काॅलोनी में मकान बना रहे हैं। जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। इस मकान का बिजली व सेनेटरी का लगभग 10-12 लाख रुपये का सामान दूसरे मकान में रखा हुआ था। दोपहर को वह मकान में सामान लेने पहुंचा तो उसने देखा कि पिछली साइड से मकान की खिड़की टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो बिजली व सेनेटरी का सारा सामान चोरी था। जिसकी कीमत करीब 10-12 लाख रुपये थी। इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें