फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आग से दो दुकानों में लाखों का सामान जला

Tue, 07 Oct 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव सबलपुर में आग से जले सामान के बारे में बताते बृजपाल छप्पर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मीराबाई बाजार में कपड़ों की दुकान और थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सबलपुर स्थित किरयाना दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल गाड़ियों की मदद से कर्मचारियों ने दोनों जगह आग बुझाई, पर तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।
मीराबाई बाजार स्थित मुन्ना इम्पोरियम नाम से कपड़ों की दुकान में सोमवार अलसुबह दो बजे आग लगी। करवाचौथ का सीजन होने के चलते दुकानदार व वर्कर दुकान पर मौजूद थे। दुकान के एक हिस्से से आग की लपटे व धुआं उठते देख उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दे दी। तब मौके पर दमकल की गाड़ी सहित दमकल कर्मी पहुंचे, पर उन्हें तंग गलियों के बीच से दुकान तक पहुंचने में मशक्कत हुई।
विज्ञापन

बाद में दूसरी दमकल गाड़ी भी मौके पर बुलाई गई। दो गाड़ियों की मदद से दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। आग से दुकान में रखा काफी सामान जल गया। गनीमत रही है कि आग लगने की घटना दिन के समय नहीं हुई, वरना दिन में भीड़ के बीच बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना के समय दुकानदार व वर्कर भी मौके पर थे, इस कारण भी आग लगने से अधिक नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया, जिसकी दमकल विभाग द्वारा जांच की जा रही है। उधर, थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सबलपुर में किरयाना की दुकान में भी अज्ञात कारणाें से आग लग गई। इसकी सूचना पाकर दमकल गाड़ी सहित पहुंचे दमकल कर्मियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। बसपा से साढौरा विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बृजपाल छप्पर ने दुकान में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें