फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुमथला में तीन ट्यूबवेल के कमरों से सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गांव गुमथला में तीन किसानों के खेतों में लगे ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़ सामान चोरी कर लिया गया। पुलिस ने किसानों की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस को दी तहरीर में गांव गुमथला निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 20 नवंबर की रात को उनके खेतों में लगे ट्यूबवेल के कमरे का ताला तोड़कर एक इन्वर्टर, बैटरा, मोटर चोरी कर ली गई। बाद में पता चला कि साथ लगते जीयालाल व जितेंद्र के खेतों में लगे ट्यूबवेल के कमरे से भी ताले तोड़कर मोटरें व अन्य सामान चोरी किया गया है। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें