रादौर में वाहन की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा।
रादौर। रादौर पुल के पास शनिवार अल सुबह करीब दो बजे अज्ञात वाहन चालक ने खंभे में टक्कर मार दी। इससे खंभा गिरकर टूट गया और बिजली के तार लटक गए। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। क्षेत्र के गुरदेव सिंह, राकेश, कुलविंद्र, सोनू, कर्मबीर, सुरेंद्र, चमन लाल ने बताया कि शहरी सड़कों से दिन-रात ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। इन वाहनों से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका है। साथ ही यह सड़कों, बिजली के खंभों व तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसी कारण नगर पालिका की बनाई सड़कें टूटने लगी हैं। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए ओवरलोड वाहन चालक शहर के बीच का रास्ता चुनते हैं। पुलिस व प्रशासन को ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाना चाहिए।