फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी व दो घरों से सामान चोरी

Mon, 22 Sep 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना प्रतापनगर के गांव गुलाबगढ़ स्थित फैक्टरी, थाना व्यासपुर के गांव भंभनौली व गांव अजीजपुर कलां स्थित घरों से सामान चोरी हो गया। शिकायत में सेक्टर-17 के मोहित मोदी ने बताया कि 19 सितंबर की रात चोर फैक्टरी के ऑफिस का दरवाजा तोड़कर लैपटॉप, पांच चिप्पर ब्लेड व स्क्रैप का सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव उधमगढ़ निवासी जसबीर सिंह ने बताया कि उनका गांव भंभनौली में भी एक कमरा है। वहां से 16 सितंबर की रात कमरे से गन्ने की रूटर मशीन चोरी कर ली गई। गांव अजीजपुर कलां निवासी सुलोचना ने बताया कि चार से 15 अगस्त तक घर से बाहर थे। लौटने पर घर के अंदर से पांच क्विंटल गेहूं व अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस ने आरोपी गांव के संदीप व रजत पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें