संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। एसके रोड पर धौलरा गांव समीप ढाबे के सामने खड़े ट्रक से सामान चोरी हो गया। पुलिस ने ट्रक के मालिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जठलाना निवासी कर्णवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जठलाना के ही रणजीत सिंह को अपने ट्रक का चालक रखा हुआ है। जो 31 जनवरी को रेत भरकर ले गया था। इस दौरान जब वह ट्रक खाली कर जठलाना आ रहा था, तब धौलरा गांव समीप एसके रोड स्थित ढाबे पर खाना खाने रूका। खाना खाने के बाद जैसे ही वह ट्रक लेकर चलने लग तो ट्रक चालू नहीं हुआ। इस बारे में चालक ने उन्हें फोन कर बताया। वह पास के मैकेनिक को लेकर मौके पर पहुंचा तो पाया कि ट्रक का यूरिया पंप, यूरिया मोटर, ईसीएफ व एससीआर वायरिंग चोरी है।