संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। पहाड़ीपुर की फिरनी में खड़े कैंटर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने के आरोप में पुलिस ने गांव के रमेश को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ मेम सिंह ने बताया कि इस मामले में कैंटर चालक मनोज की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज ने बताया कि 31 जनवरी को वह हरिद्वार से कैंटर में एग्जॉस्ट फैन लेकर जीरकपुर के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान रात को देर हो जाने के कारण उसने अपना कैंटर गांव की फिरनी में खड़ा किया और घर चला गया था। देर रात को उसके गांव के ही रमेश ने कैंटर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके कारण कैंटर में रखे लगभग 10 लाख कीमत के एग्जॉस्ट फैन जलने के अलावा कैंटर की बॉडी को भी नुकसान पहुंचा है।