फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गोदाम का ताला तोड़कर चुराया सामान

Sun, 22 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने जगाधरी के गौरी शंकर मंदिर के पास बने गोदाम का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गौरी शंकर मंदिर लिंक रोड जगाधरी निवासी पुनित जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका घर के नजदीक फैक्टरी का गोदाम है। वह देर शाम गोदाम से काम खत्म करवा कर ताला लगाकर घर चला गया था। सुबह जब वह गोदाम पर आया तो उसे शटर के लगे ताले टूटे मिले। जांच करने पर आठ बंडल बिजली की तारें, बाथरूम की टोंटियां, पीतल के बर्तन, लेजर मशीनों का सामान व अन्य सामान गायब मिला। जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें