फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 22 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तीन युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। उसके शोर मचाने पर आरोपी युवक उसे अपशब्द बोलकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 जून को उसके परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके गांव का ही रविंद्र, पप्पू व अजय उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ गलत हरकतें करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी उसे अपशब्द बोलते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों के वापस लौटने पर उसने घटना के बारे मे बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें