राहत सामग्री से भरा ट्रक रवाना करते महंत। संस्था
व्यासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल में महंत निर्मल दास व अमरनाथ ज्ञासड़ा के नेतृत्व में पंजाब व हिमाचल में बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। मंदिर की ओर से एक ट्रक गेहूं, चावल, आटा, दवाईयां, सूखा दूध, गर्म कपड़े, तेल ,बिस्कुट, पानी की बोतले सहित अन्य सामान भेजा गया। अमरनाथ ज्ञासड़ा ने कहा कि आमजन को सहयोग करने के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर रामचंद्र, रमेश कुमार, फूल चंद, मुकंदी दास मौजूद रहे। संवाद