सड़क किनारे किए अतिक्रमण को हटाती निगम की टीम। प्रवक्ता
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को जगाधरी रोड पर महाराणा प्रताप चौक से कन्हैया साहिब चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखा गया सामान, बोर्ड, स्टॉल व अन्य सामग्री जब्त की गई। फल, सब्जी और मूंगफली विक्रेताओं द्वारा सड़क किनारे लगाए गए टेंट भी उतरवाए गए। निगम अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई, सामान जब्ती व चालान की चेतावनी दी। सीएसआई अनिल नैन ने कहा कि नगर निगम आगे भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह सख्ती से अभियान चलाता रहेगा। संवाद