फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते : गौरी भारती

Thu, 11 Sep 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान रसूलपुर के निजी पैलेस में चल रही श्री कृष्ण कथामृत के तीसरे दिन साध्वी गौरी भारती ने कहा कि मनुष्य के जीवन में अच्छे व बुरे दिन प्रभु की कृपा से ही आते हैं। मंगलवार को श्री कृष्ण कथा में धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। साध्वी ने कहा कि जिस समय भगवान कृष्ण का जन्म हुआ जेल के ताले टूट गए पहरेदार सो गए वासुदेव व देवकी बंधन मुक्त हो गए। प्रभु की कृपा से कुछ भी संभव नहीं।
विज्ञापन

साध्वी ने कहा कि भगवान का जन्म होने के बाद वासुदेव ने जब यमुना नदी में प्रवेश किया, तो नदी में पानी बहुत अधिक था, ज्यों ही यमुना नदी ने भगवान श्रीकृष्ण के चरण स्पर्श किए तो पानी नीचे चला गया और यमुना नदी पार करके उन्हें गोकुल पहुंचा दिया। वहां से वह यशोदा के यहां पैदा हुई शक्ति रूप बेटी को लेकर चले आए। कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्त नंद के घर आनंद भयो,जय कन्हैया लाल की गीत पर भक्त जमकर झूमे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष गूंज उठे। कथा के मुख्य यजमान राज कुमार चेयरमैन, संदीप कुमार, मातु राम, प्रिंसिपल कृष्ण लाल, सतीश सरपंच प्रतिनिधि रसूलपुर उपस्थित रहे। लंगर की सेवा संजीव कुमार व बलविंद्र सिंह तथा प्रसाद सेवा राजकुमार व धर्मवीर की ओर से दी गई।
विज्ञापन

कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें