दो सप्ताह तक 30 हजारी चल रहे सोने के भाव में दो हजार रुपये की गिरावट होने से सोने की खरीदारी के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
चूंकि ज्वेलरों का कहना है कि त्योहारी सीजन में सोने के भाव फिर से बढ़ सकते हैं, इसलिए ग्राहकों के पास गोल्ड खरीदने के लिए यह मौका गोल्डन चांस से कम नहीं है।
दी डिस्ट्रिक ज्वेलर एसोसिएशन की मानें तो जैसे-जैसे सोने के दाम में गिरावट आ रही है, उसी तेजी से सर्राफा बाजार में सोने की मांग भी बढ़ने लगी है।
बता दें कि 15 मई को प्रति दस ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 30 हजार 200 रुपये था, जो 16 मई को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने पर 500 रुपये टूटकर 29 हजार 700 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद सोने के रेट में हर दिन 200-300 रुपये गिरावट दर्ज की गई और सोने का दाम करीब 29 हजार रुपये पर आ पहुंचा। इसके बाद 22-23 मई को सोने के भाव में एक हजार रुपये की भारी गिरावट आई।
24-25 मई को सोने के रेट 28 हजार पर आकर अटके हैं, ज्येलरों की मानें तो सोने के भाव में इससे ज्यादा गिरावट नहीं आ सकती, जबकि अगस्त-सितंबर में त्योहारी सीजन के चलते रेट बढ़ने तय हैं। इसलिए ग्राहकों के पास मौजूदा समय में सोना खरीदने के लिए सुनहरा अवसर है। उधर, दि डिस्ट्रिक ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक पिछले दस दिनों में लगातार गिर रहे सोने के दामों के चलते सोने की खरीदारी में करीब 30 फीसदी इजाफा हुआ है।
मैरीज सीजन के लिए अभी से खरीदारी
पंचांग के मुताबिक वर्ष-2014 में अभी शेष सात माह के भीतर 48 दिन विवाह के शुभ लगन मुहूर्त बन रहे हैं। इसी कारण मई माह में सोने के दामों में आई गिरावट से विवाह के लिए सोने खरीदने का यह मौका किसी गोल्डन चांस से कम नहीं माना जा रहा है। कुछ लोग इस अवसर को भुनाने लगे हैं, तो कुछ लोग अब भी सोने के दामाें में ओर गिरने का इंतजार कर रहे हैं। उधर, ज्वेलर की मानें तो सोने के रेट में इससे अधिक गिरावट होनी मुश्किल है, जबकि अगस्त-सितंबर माह में त्यौहारी सीजन में दामाें में उछाल आना स्वाभाविक है।
विवाह के शुभ लग्न मुहूर्त
जून- 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 19, 20, 21, 22
जुलाई- 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8
अगस्त- 13, 14. 19, 20, 27, 28, 29, 30 और 31
सितंबर- 2, 3, 4, 5, 6, 7, 25, 26, 28, 29
दिसंबर- 1 से 7 12, 13