फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान सच्चे प्रेम और भक्ति से होते हैं प्रसन्न : वशिष्ठ महाराज

Sat, 21 Nov 2026 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गौरी शंकर मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
जगाधरी। गौरी शंकर मंदिर जड़ौदा गेट में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास सतगुरु देव देशमुख वशिष्ठ महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के अवतार लेने के पीछे के गूढ़ रहस्यों से अवगत करवाया।
विज्ञापन

महाराज ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती पर त्राहि-त्राहि मचने लगी तो भगवान श्रीकृष्ण ने धरती पर अवतार लिया। देवकी और वासुदेव को कंस के अत्याचार सहने पड़े। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही कारागार के बंधन टूट गए और वासुदेव उन्हें गोकुल पहुंचाने में सफल हुए। यह प्रसंग भगवान की अद्भुत लीला का प्रतीक है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए बताया कि मां यशोदा ने जब उन्हें रस्सी से बांधने का प्रयास किया तो भगवान ने मां के प्रेम और भावनाओं को देखते हुए स्वयं को बंधने दिया। इससे यह संदेश मिलता है कि भगवान को धन, पद और प्रतिष्ठा से नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और भक्ति से बांधा जा सकता है।
विज्ञापन

महाराज ने संत और लालची सेठ का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि सच्चा भक्त हर परिस्थिति में भगवान पर विश्वास रखता है। भगवान भी अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा के माध्यम से उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रेम, विश्वास और समर्पण का संदेश दिया।
कथा के प्रारंभ में श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन कर आरती की गई। महाराज ने भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया। आयोजन समिति की ओर से पंचम दिवस की कथा में भी श्रद्धालुओं को सपरिवार पहुंचने का निमंत्रण दिया गया।संवाद

गौरी शंकर मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें