फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ग्लोब हेरिटेज स्कूल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Tue, 19 Nov 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण व 17 रजत पदकों के साथ कुल 46 पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया।
खेलकूद विभाग के अध्यापक संजय कुमार ने बताया कि रेड ड्रैगन मार्शल आर्ट एकेडमी अंबाला में आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप, बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट व सेमिनार में 46 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंशित, दीपांशु, केविन, नमित, जशित, मनन सैनी, जयंश, पल्लवित, ध्रुव, रिद्धन, तनिश, मयंक, अंश राणा, दिव्यम, दुअंश, दीपेंद्र, इशिका, रमनीत, अमृतपाल, केशव राणा, आरव पुजारा, ध्रुविका, कुणाल, प्रियल, लविशा, भाविका, जपमन, रेशव व भगत राम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं आरव, तनिष्का, दिग्विजय, माणिक, योजित, आरव, अनमोल, अक्षित, निहित, सार्थक, निकुंज, सत्यन, दिग्विजय, युवराज, अवनी, विहान व आद्विक ने रजत पदक जीता। स्कूल में पहुंचने पर विजेताओं का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रीतू सिंगला ने खिलाड़ियों को कहा कि जिन विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया वो सभी बधाई के पात्र हैं, क्योंकि किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेना ही अपने आप में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

पदक जीतना सोने पर सुहागा जैसा है। उन्होंने टीम के प्रशिक्षक को भी बधाई देते हुए कहा कि इसका श्रेय विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ साथ प्रशिक्षक को भी शत प्रतिशत जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शैक्षिक अध्ययन के साथ बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद, मानसिक विकास के लिए आर्ट एवं क्राफ्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर बच्चों को प्रतिभागिता कराई जाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें