यमुनानगर। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर नेशनल पब्लिक स्कूल में विशेष प्रात:कालीन
सभा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा पांचवी
के छात्र वंश के फ्री स्टाइल डांस से हुआ। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने
भारत देश की विभिन्नता को प्रदर्षित कारते हुए पंजाबी भांगड़ा, गुजराती,
मराठी तथा तमिल राज्यों की झलक प्रस्तुत की।
इस अवसर पर राधिका, रिया, तनवी, कनिका
और काशवी ने मराठी नृत्य लावणी, कृतिका, सौरव, मोक्ष, मनवीर ने
तमिल नृत्य कावड़ी अट्टम, नयाशा, वान्या, वंशिका, रवनीत ने गुजराती
नृत्य डांडिया, गुरजोत, मनजोत, अशनूर, मनवीर ने पंजाबी नृत्य भांगड़ा
की शानदार प्रस्तुति दी । अंत में विद्यार्थियों ने जुंबा तथा ऐरोबिक
नृत्य के माध्यम से यह भी दिखाया कि नृत्य हमारे स्वास्थ्य को बनाए
रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय
प्रबंधक आरएस पुंडीर नें विश्व नृत्य दिवस के उद्देश्य और महत्व
पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को बताया कि वर्तमान की भागदौड़ व
प्रतिस्पर्धा से भरी जिंदगी में नृत्य एक ऐसा माध्यम है जो हमारे मानसिक
व शारीरिक तनाव को कम करता है। कला और संस्कृति को बढ़ावा देना,
नृत्य कला के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। विद्यालय प्रधानाचार्या मनीषा गौतम ने सभी विद्यार्थियों के
प्रयास की सराहना की। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए गए।