फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन काम करा पांच दिन के दिए जा रहे पैसे

Wed, 22 Jan 2014 05:29 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर खंड के गांव कांजनू के लोगों ने ठेकेदार पर मनरेगा के तहत पूरी मजदूरी न देने का आरोप लगाते हुए एडीसी को शिकायत दी। मंगलवार को गांव की महिलाएं और पुरुष एडीसी कार्यालय में पहुंचे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि गांव मनरेगा के तहत कई कार्य किए गए। लेकिन उन्हें कार्य के तहत मजदूरी नहीं दी जा रही है। जिससे उनका शोषण किया जा रहा है। शिकायत देने पहुंची कृष्णा, सरबति, शिमला, रुकसाना, राजदुलारी, सुदेश, स्नेहलता, संजीव कुमार, वीरभान, गुलजार, हरिसिंह, सुनीता, निर्मला ने बताया कि मनरेगा के तहत काम तो उनसे सात दिन लिया जाता है, लेकिन मजदूरी चार या पांच दिन की ही दी जाती है। जिससे उनका शोषण हो रहा है।


उनका कहना है कि जो कार्ड सरकार की ओर से उनके बनाए गए हैं वे भी कंपनी की ओर से जब्त किए हुए हैं। उनका कहना है कि गांव में 40 लोग मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं। सभी को कम पैसे दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि गांव में वे लगातार पांच साल से मनरेगा के तहत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत काम कराने वाली कंपनी का मुंशी ही उनकी पूरी पेमेंट नहीं करता। उन्होंने एडीसी से मांग की है कि उन्हें पूरी मजदूरी दिलाई जाए और उनका हक मारने वाले मुंशी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें