फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगानुपात कम होने पर कार्यप्रभारी को दें नोटिस : डॉ. उषा

Tue, 02 Jul 2024 05:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की सलाहकार डॉ. उषा गुप्ता की अध्यक्षता में फैमिली वेलफेयर की मासिक समीक्षा बैठक व पीएनडीटी के लिए स्वास्थ्य विभाग के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ किया गया। डाॅ. उषा गुप्ता ने बताया की जिस गांव का लिंग अनुपात कम है उनके कार्यप्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए।
जिला अटॉर्नी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पीएनडीटी डिप्टी सिविल सर्जन के साथ तालमेल रख कर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी बताया कि जिन क्षेत्रों में लिंग अनुपात कम है वहां पर किसी भी स्थानीय महिला जैसे खेल से जुड़ी महिला या शिक्षिका को एक संदेश समाज में देने को कहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने को कहा ताकी किसी भी अस्पताल में लिंग जांच अथवा गैरकानूनी एमटीपी न हो। डाॅ. उषा गुप्ता ने सिविल सर्जन को लिंग अनुपात में सुधार होने पर बधाई दी और उन्हें इसी तरह बरकरार बनाए रखने को कहा। बैठक में सिविल सर्जन डाॅ. मंजीत सिंह, पीएनडीटी, परिवार कल्याण उप सिविल सर्जन डॉ. विपिन गोंदवाल, जिला अटॉर्नी धर्मचंद, सीडीपीओ कुसुमलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें