फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बाइक की टक्कर से बच्ची की टांग टूटी

Mon, 17 Jul 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल की बच्ची की बाइक की टक्कर लगने से टांग टूट गई। थाना छप्पर पुलिस नेआरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोती बाग बैंक कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी वंशिका अपने नाना सोमनाथ के घर सरस्वती नगर गई थी। शाम करीब पांच बजे वंशिका गली से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे उसकी बेटी की बाई टांग पर चोट आई। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल सरस्वती नगर पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां पता चला कि हादसे में उसकी बेटी की टांग में फ्रैक्चर आया है। आरोपी बाइक चालक आदित्य व उसके परिजनों ने इलाज का खर्च देने से मना कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें