फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्राओं को जल्द मिलेगी विशेष बस सेवा की सौगात

Thu, 09 Nov 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापगनगर /छछरौली। हथिनी कुंड पर वाटर स्पोर्ट्स व पार्क का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रतापनगर व छछरौली में जनसंवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान प्रतापनगर में उन्होंने लोगों की समस्याओं सुनीं और उनसे सीधा संवाद किया। उन्होंने ट्राई साइकिल भी बांटी और लीला देवी, फूल चंद, दिलशाद, सुनीता, शकीला, नूर हस्न, अमरनाथ, चमनलाल, अनिल, राजेन्द्र व रूबल कुमार सहित 11 लोगों को बुढ़ापा पेंशन की सौगात भी दी। मुख्यमंत्री ने प्रताप नगर के लोगों को करीब 40 लाख रुपये से दो एकड़ में बनने वाली पार्क व व्यायामशाला के अलावा प्रताप नगर से जगाधरी तक लड़कियों के लिए छात्रा विशेष बस सेवा शुरू करने की सौगात दी। इसके अलावा गांव प्रताप नगर में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने, प्रताप नगर से गांवों की तरफ जाने वाली दो सड़कों का निर्माण शुरू करने तथा प्रताप नगर की एक किमी की फिरनी बनाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जनसंवाद में प्रताप नगर में 1984 के दौरान बिताए 6 सालों के अनुभवों, किस्सों और पुराने मित्रों को याद किया।
विज्ञापन

कुट्टीपुर पंचायत बनाने के दिए आदेश
जनसंवाद में ही मुख्यमंत्री ने कुट्टीपुर की पंच की मांग पर आधा एकड़ भूमि पर शेड वाला बारात घर बनाने, मिडिल स्कूल में कमरे बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने, मिडिल स्कूल में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए आसपास के स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल में समायोजित करने के आदेश दिए। वहीं कुट्टीपुर गांव को किशनपुरा से अलग करके नियमानुसार कुट्टी पुर पंचायत बनाने के लिए भी अधिकारियों को आदेश दिए। कार्यक्रम में साध्वी नाज पटेल द्वारा रखे गए तथ्यों के आधार पर मुख्यमंत्री ने अपने कोष से अवेस्ता फाउंडेशन को पांच लाख रुपये की अनुदान राशि देने की भी घोषणा की है। वहीं संवाद के दौरान पिपली माजरा की एक महिला द्वारा की गई फरियाद पर उनके पति को मनरेगा के तहत रोजगार देने, यमुनानगर से बनिया वाला बस सेवा शुरू करने, गांव टिब्बी में औपचारिकताओं को पूरा करने पर खेल नर्सरी व प्रशिक्षक की व्यवस्था करने, व्यापारियों की माइनिंग से संबंधित समस्या का समाधान करने के आदेश भी दिए।



80 साल आयु के बुजुर्गों की देखभाल का जिम्मा उठाएगी सरकार : मनोहर लाल

कहा- सेवा आश्रम योजना के तहत शुरूआत दौर में 10-10 लोगों के रहने की व्यवस्था करेगी सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। छछरौली में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने 80 साल आयु के बुजुर्गों की देखभाल और सेवा का बीड़ा उठाया है। सेवा आश्रम योजना के तहत जिन बुजुर्गों की 80 साल से अधिक आयु है और वे अकेले रहते हैं, उनके लिए रहने की व्यवस्था की जाएगी। योजनश्की शुरुआत में 10-10 लोगों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छछरौली स्पोर्ट्स क्लब की रिपेयर के लिए 19 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके साथ क्लब के संचालकों को यहां पर सफाई कर्मचारी नियुक्त करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग महिला शांति देवी से संवाद करते हुए 80 हजार रुपये मकान की मरम्मत के लिए देने की घोषणा की। इसके अलावा एक महिला जिसकी बच्ची की आंख खराब है, उसे 50 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में देने की भी घोषणा की और रेड क्रॉस को भी मदद करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

-
दिव्यांग विद्यार्थी की मांग पर आईपैड की दी मंजूरी
वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक दिव्यांग विद्यार्थी की मांग पर आईपैड उपलब्ध करवाने की मंजूरी प्रदान की। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक को शिक्षण संस्थानों से सूची लेकर लड़कियों की 50 से अधिक संख्या वाले स्थानों पर विशेष बस चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा 25 से अधिक बच्चों की संख्या होने पर मिनी बस चलाने के भी निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने संबंधित बीडीपीओ को सरकारी कॉलेज के पास खाली जमीन का सर्वे करवाकर व्यायामशाला व पार्क बनाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने जाटावाला से खिल्लीवाला और इब्राहिमपुर से डाहरपुर तक सड़क बनाने की मांग को भी पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें