शिक्षामंत्री ने शहर के वार्ड नंबर-तीन के गांव मानकपुर में 1.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया है। वहीं शिक्षामंत्री ने यहां पर पौधरोपण भी किया। इस दौरान शिक्षामंत्री ने मानकपुर में सामुदायिक केंद्र, चहारदीवारी, नवीनीकरण, घसीटू के ऑफिस से रणवीर के घर तक गली व जोहड़ का सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कहा कि सरकार प्रदेश में बिना भेदभाव विकास कार्य करवा रही है। सबका साथ-सबका विकास के साथ सबका विश्वास को लेकर सरकार काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में काफी लोग भाजपा में शामिल भी हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1100 करोड़ सीधे ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए दिए गए हैं और जल्द ही 2400 करोड़ों रुपये बिना भेदभाव विकास कार्यों पर खर्च करने के लिए दिए जाएंगे।
इस दौरान मेयर मदन चौहान, सीनियर डिप्टी मेयर पिन्नी शर्मा, डीईओ विनोद कौशिक, डिप्टी डीईओ शिव कुमार, मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, मंडल महामंत्री प्रियंक शर्मा, रमेश उधमगढ़, पवन पुनिया, अनिल धीमान, बीरबल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।