यमुनानगर। मुकंद लाल नेशनल काॅलेजके एंटी ड्रग अवेयरनेस एवं एंटी तंबाकू सेल ने पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं कराई। स्लोगन राइटिंग में गीतांजलि प्रथम, राशि पंवार द्वितीय एवं छवि तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेकिंग में रिधिमा प्रथम, शानू द्वितीय एवं रजनी बाला ने तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ग.या। प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर डाॅ. महेश, डाॅ. सुनीता सीकरी, डाॅ. पूजा रानी, सहायक प्रो. कमल किशोर मौजूद रहे। संवाद