प्रतियोगिताओं के दौरान पोस्टर दिखाते विद्यार्थी। आयोजक
साढौरा। विश्व उधमशीलता दिवस पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटला में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आंचल ने पहला स्थान पाया। खुशी ने दूसरा तथा सानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आइडिया प्रतियोगिता में खुशी ने पहला, आंचल ने दूसरा और माफिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में सागर ने पहला, मन्नत ने दूसरा व आइसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य विनोद ने बताया कि प्रतियोगिता में आईटी ब्यूटी एवं वैलनेस के विद्यार्थियों ने भागीदारी की। आईटी विभाग इंचार्ज शालिनी कपूर ने बताया 4 सितंबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संवाद