फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में गीता का महत्व बताया

Mon, 21 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के दूसरे दिन सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जिला प्रशासन के सहयोग से गीता जयंती शोभा एवं पालकी यात्रा निकाली। इसे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा तथा डीसी डॉ. एसएस फूलिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर श्री कृष्ण की पालकी की पूजा-अर्चना भी की गई।
विज्ञापन


शोभा यात्रा में लगभग सौ स्कूली बच्चों द्वारा गीता जयंती महोत्सव एवं मानव जीवन में गीता के महत्व को प्रदर्शित करती विभिन्न स्लोगन लिखे तख्तियां ले रखी थी।

गौरक्षा दल, गीता मानस प्रचारिणी सभा जगाधरी, भगवान वाल्मीकि, श्री कृष्ण रथ, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला पुलिस थाना, लोक संपर्क विभाग के अलावा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सहयोग से निकाली जा रही गीता जयंती शोभा और पालकी यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकियां व बैंड भी शामिल रहे।
विज्ञापन


 इसके अलावा विशेष तौर से बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बीन, जंगम, जोगी, ढोल, नगाड़ा, डेरू आदि भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभा यात्रा की पांच घुड़सवारों ने अगवानी की। भव्य तरीके से निकाली जा रही यह शोभा एवं पालकी यात्रा भारत स्टार्च मिल पुराना रादौर से रेलवे स्टेशन चौक, शहीद भगत सिंह चौक, प्यारा चौक, मॉडल टाउन आदि से होते हुए दशहरा ग्राउंड में प्रदर्शनी स्थान पर संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें