संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। एक ट्रेवल एजेंसी संचालक ने ऑफिस में काम करने वाले युवक को दो लाख रुपये देकर अपने खाते में जमा कराने के लिए दिए। लेकिन, आरोपी युवक ने मात्र 45.50 हजार रुपये की जमा कराए। बाकी पैसे लेकर वह गायब हो गया। एजेंसी संचालक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
मामला शहर थाना यमुनानगर का है। संतपुरा निवासी गगनदीप ने दी शिकायत में बताया कि सावन पोसवाल नाम का युवक उनके यहां पर काम करता है। सोमवार शाम को उसे दो लाख रुपये और एक्टिवा देकर बैंक खाते में जमा कराने के लिए भेजा था। जिसके बाद सावन ने 45,500 रुपये जमा करवाने की रशीद भेज दी। इसके बाद उसने फोन बंद कर लिया। तक उसकी तलाश की गई तो उसका एक्टिवा भी एक स्कूल के बाहर खड़ी मिली। एसएचओ शहर थाना यमुनानगर नरेंद्र सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।