संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में वीरवार को फैकल्टी डेवलपमेंट सेल की ओर से ईआरपी सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण के लिए कार्यक्रम का आयोजन प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने अध्यक्षता में हुआ। एफडीपी सेल कनवीनर डॉ. सुरेंद्र कौर ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई।
ओकी डोकी सोल्यूशंस एलएलपी के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर विश्वास सेहरा ने बताया कि ईआरपी सॉफ्टवेयर बड़े डाटा को संभालने और सिस्टम से सभी संग्रहित डाटा को कुशलतापूर्वक पुनः प्राप्त करने में सक्षम है। यह छात्र के प्रदर्शन का समग्र दृष्टिकोण प्राप्त करने कि लिए नामांकन, प्रवेश, कक्षा और अनुभाग आवंटन व विषय आदि की प्रक्रिया का प्रबंधन कर सकता है।
इसके माध्यम से विद्यार्थियों का ऑनलाइन प्रवेश करने, रिपोर्ट तैयार करने, आईडी कार्ड बनाने, ऑनलाइन संचार करने, पाठ्यक्रम व समय सारिणी प्रबंधित करने, ऑनलाइन मूल्यांकन करने, छात्र प्रगति को ट्रैक करने व डाटा विश्लेषण का भी काम किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों के प्रश्नों व शंकाओं का भी समाधान किया।