फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की किल्लत : एजेंसियों पर लगी उपभोक्ताओं की कतारें

Thu, 12 Mar 2026 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
पिकअप गाड़ी में रखे गैस सिलिंडर। आर्काइव
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में कॉमर्शियल सिलिंडर की किल्लत को देखते हुए गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस उपभोक्ताओं की संख्या भी बढ़ने लगी है। कई लोग सुबह-सुबह ही गैस सिलिंडर लेने के लिए पहुंच रहे हैं। जिससे एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की कतार लग रही हैं। उपभोक्ता सिलिंडर की उपलब्धता को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 3,89,404 गैस उपभोक्ता हैं। इनमें 3,87,682 घरेलू उपभोक्ता और 1,722 कॉमर्शियल उपभोक्ता शामिल हैं। जिले में कुल 32 गैस एजेंसियां संचालित हो रही हैं। वर्तमान में इन एजेंसियों के पास करीब 13,044 गैस सिलिंडर उपलब्ध बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं का कहना है कि मांग के मुकाबले सिलिंडर की उपलब्धता कम पड़ रही है, जिसके कारण लोग सुबह ही एजेंसियों के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। उधर, कॉमर्शियल सिलिंडर न मिलने से ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ने लगी है और विकल्प की तलाश कर रहे हैं।
यही दिक्कत रही तो करना पड़ेगा कारोबार बंद
ढाबा संचालक प्रीत सिंह, प्रवीन कुमार, सुनील का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर आसानी से नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में कई ढाबा संचालक अब वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में डीजल से चलने वाली भट्ठियों के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं, ताकि खाना बनाने का काम प्रभावित न हो। कुछ ढाबा संचालकों का यह भी कहना है कि बाजार में कॉमर्शियल सिलिंडर ब्लैक में 2,500 रुपये तक पहुंच गया है, जिससे लागत और बढ़ गई है। हालांकि अभी तक किसी ढाबा संचालक ने अपना कारोबार बंद नहीं किया है, लेकिन उनका कहना है कि यदि यही हालात लंबे समय तक बने रहे तो उन्हें दुकान बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन

-
इलेक्ट्रॉनिक गैस चूल्हे की मांग बढ़ने लगी

इसी बीच गैस की संभावित किल्लत की चर्चा के चलते इलेक्ट्रॉनिक गैस चूल्हों की मांग भी बढ़ने लगी है। इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के संचालक दीपक शर्मा, अशोक कुमार ने बताया कि कई उपभोक्ता गैस की संभावित कमी को देखते हुए वैकल्पिक साधन के रूप में इंडक्शन कुकटॉप खरीद रहे हैं। बाजार में लो-बजट इंडक्शन चूल्हों की कीमत करीब 1,200 से 1,800 रुपये तक है, जबकि मिड-रेंज मॉडल 1,800 से 3,000 रुपये तक मिल रहे हैं। वहीं ब्रांडेड और टच पैनल वाले डक्शन कुकटॉप की कीमत 3,000 से 4,000 रुपये या उससे अधिक तक पहुंच रही है।
गैस एजेंसी संचालकों के साथ बैठक आजवहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है। विभाग की ओर से वीरवार को खाद्य आपूर्ति विभाग में सभी गैस एजेंसियों के संचालकों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें गैस आपूर्ति की स्थिति और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) नीतीश कुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलिंडर को लेकर कोई गंभीर दिक्कत सामने नहीं आई है। विभाग लगातार एजेंसियों से संपर्क में है और जरूरत पड़ने पर आपूर्ति को संतुलित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अफवाहों पर ध्यान न दें: नागरिक किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों या अफवाहों पर विश्वास न करें।

पिकअप गाड़ी में रखे गैस सिलिंडर। आर्काइव

पिकअप गाड़ी में रखे गैस सिलिंडर। आर्काइव

पिकअप गाड़ी में रखे गैस सिलिंडर। आर्काइव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें