यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर याैनशोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि इस मामले में दो महिलाएं भी आरोपी की मदद कर रही थीं। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अभिषेक, पूजा और रजनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अभिषेक नाम के युवक से जान-पहचान थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही, जिससे युवती को उस पर भरोसा हो गया। युवती का आरोप है कि 25 नवंबर 2025 को आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह उससे मिलने पहुंची तो अभिषेक उसे शहर में मुकंद लाल कॉलेज के सामने स्थित एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका याैन शोषण किया। युवती का आरोप है कि घटना के बाद जब उसने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया और यदि किसी को इस बारे में बताया तो जान से मारने की धमकी दी। संवाद