यमुनानगर। न्यू जैन नगर में चोरों ने घर से गैस सिलिंडर व इनवर्टर चोरी कर लिया। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। न्यू जैन नगर निवासी डिंपल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात को परिवार के साथ घर पर सोया हुआ था। आधी रात को वह बाथरूम के लिए उठा तो सीढ़ी के नीचे से गैस सिलिंडर व इन्वर्टर गायब था। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।