फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गणपति विसर्जन को लेकर निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। गणपति के दीवाने क्लब रादौर की ओर से शुक्रवार को गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान गणेश जी की सुंदर झांकी निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत बैंड-बाजों से किया गया।
विज्ञापन

शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से शुरू होकर नगर पालिका रोड, मेन बाजार, गीता बाजार, कॉलेज रोड से होते हुए पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर समाप्त हुई। देर शाम पक्के घाट पर गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। क्लब के सदस्य सुमित पंडित, बिंदर सैनी, गगन शर्मा, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा ने बताया कि क्लब की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है शोभायात्रा से पहले ब्राह्मण धर्मशाला में हवन भी किया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें