फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वॉलीबॉल में गणपति कॉन्वेंट ने पाबनी कलां को हराया

Tue, 21 Jul 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ मुख्य अति​थि, कोच व अन्य। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। खंड स्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का सोमवार को फतेहगढ़ तुंबी स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-17 वॉलीबॉल मुकाबले आयोजित किए गए।
पहले मैच में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिंबल ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल व्यासपुर को हराया। दूसरे मुकाबले में गणपति कॉन्वेंट स्कूल व्यासपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाबनी कलां को पराजित कर जीत दर्ज की। तीसरे मैच में एमआर इंटरनेशनल स्कूल व्यासपुर ने जानकी जी ग्लोबल स्कूल मारवा कलां को हराया। एक अन्य मुकाबले में राजकीय हाई स्कूल मंधार ने गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल व्यासपुर को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन राजेश कुमार, वाइस चेयरमैन राय सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्कूल के प्राचार्य हंसराज चौहान ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें