फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश में बैठे गैंगस्टर दलजीत पर फायरिंग कराने का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव मुसिंबल में सरपंच के घर पर फायरिंग करते तीन आरोपी। सीसीटीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जगाधरी शहर थाना क्षेत्र के खारवन चौक के पास शुक्रवार रात हाइड्रा क्रेन सर्विस के कार्यालय में घुसकर बाइक सवार बदमाशों की फायरिंग में गोली लगने से मंधार निवासी 51 वर्षीय रिषपाल सिंह उर्फ मंगा की मौत हो गई और उसका भांजा कमलजीत सिंह और दोस्त गुरलीन सिंह घायल हो गए।
कमलजीत सिंह का आरोप है कि विदेश में बैठे में गैंगस्टर दलजीत कंग उर्फ बाबू ने वारदात कराई है। कमलजीत की शिकायत पर पुलिस ने दलजीत कंग उर्फ बाबू, वीरेंद्र और लवी लवाना व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मुसिंबल निवासी कमलजीत सिंह ने बताया कि वह जगाधरी कोर्ट में पेशी के बाद अपने दोस्त गुरलीन के साथ मामा रिषपाल से मिलने कार्यालय पहुंचा था। तीनों वहां बैठकर खाना खा रहे थे।
इसी दौरान रिषपाल ने कमलजीत को बताया कि उसका दलजीत कंग उर्फ बाबू, वीरेंद्र और लवी लवाना से काफी समय से विवाद चल रहा है। कमलजीत के अनुसार रात करीब पौने दस बजे दो युवक पिस्टल लेकर कार्यालय में घुसे और रिषपाल पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने उन पर भी फायरिंग की। दो गोलियां उनकी टांगों में लगीं। कमलजीत ने कार्यालय के बाहर सीढ़ियों पर तीसरे युवक को भी पिस्टल लेकर खड़े देखा। तीनों बाइक पर सवार होकर छछरौली रोड की तरफ भाग गए। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। रिषपाल के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
यमुनानगर। जिले में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर एसपी कमलदीप गोयल ने सख्त रुख अपनाया है। एसपी ने थाना छप्पर प्रभारी अजय और बाल छप्पर चौकी प्रभारी मेहर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने कहा कि जिले में अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। वारदातों में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। पुलिस टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हैं और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद

गांव मुसिंबल में सरपंच के घर पर फायरिंग करते तीन आरोपी। सीसीटीवी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें