यमुनानगर। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीओ स्टाफ के इंचार्ज एएसआई अश्विनी के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी चंद्रपाल को काबू किया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और अदालत में पेश न होने के कारण उसे भगोड़ा घोषित किया गया था। वह लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था लेकिन पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई। संवाद