फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मामूली कहासुनी में दोस्तों ने किशोर को गोली मारी

Wed, 16 Oct 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मामूली बात पर युवकों के दो गुटों में विवाद होने के बाद एक युवक ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली किशोर के बाजू में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना थाना जगाधरी शहर क्षेत्र के मधुबनी काॅलोनी में हुई। घायल ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मधुबनी काॅलोनी निवासी 17 वर्षीय किशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका किसी बात पर अपने कुछ दोस्तों से विवाद हो गया था। दो दिन पहले दोनों ने उसे बुलाया और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक दोस्त ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली किशोर के बाजू में लग गई। जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच हमलावर वहां से फरार हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस का कहना है कि हमला करने वाले भी नाबालिग हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, एसएचओ थाना जगाधरी शहर नरेंद्र राणा ने बताया कि पहले तीनों के बीच दोस्ती थी। फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। हमलावर करने वाले भी नाबालिग हैं। जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें