फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि के कागजातों में हेराफेरी कर बैंक से लिया 10 लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा ग्रामीण बैंक रादौर से एक व्यक्ति ने भूमि के फर्दों में हेराफेरी बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लेकर हड़प लिया। बैंक द्वारा मामले को लेकर संबंधित व्यक्ति को नोटिस भेजे गए। लेकिन संबंधित व्यक्ति द्वारा बैंक से ली गई राशि को वापिस नहीं लौटाया गया।
विज्ञापन

हरियाणा ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर प्रदीप पंजेटा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जनवरी 2016 को सुरेशपाल ने बैंक से अपनी भूमि को रहन करके 10 लाख रुपये का लोन लिया था। लेकिन, उसने लोन नहीं चुकाया। बाद जांच करने पर पाया गया कि सुरेशपाल ने पहले भी अपनी उपरोक्त भूमि पर दूसरे बैंक से लोन लिया हुआ था। उसने अपनी भूमि की फर्द में हेराफेरी कर उनके बैंक से लोन लिया है। जिसके बाद उसे नोटिस भेजे गए। लेकिन, उसने बैंक की राशि अदा नहीं की। जिस पर पुलिस ने सुरेशपाल के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया। इस बारे थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर दीपचंद ने बताया कि पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर जालसाजी का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें