फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगी के आरोपी जीजा-साले पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
एफसीआई में नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोपी जीजा साले समेत तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। छप्पर थाना पुलिस ने अभी मुस्तफाबाद निवासी आशीष कुमार की शिकायत पर कार्रवाई की। आशीष का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उससे एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये हड़पे है। वहीं, रादौर के बीड़ बलसुआ निवासी रामपाल ने भी आरोपियों पर छह लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस ने अभी उसकी शिकायत की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद निवासी आशीष कुमार ने तीन दिन पहले एसपी को दी शिकायत में बताया था कि वर्ष 2018 में उसके साले राजीव गुप्ता की बेटी रिधिमा गर्ग नौकरी की तलाश में थी। फरवरी 2018 में एक दिन वह मुस्तफाबाद तनव कुमार के घर बैठा हुआ था। तभी वहां पर तनव का मामा ग्रीन पार्क जगाधरी निवासी विकास गुप्ता अपने साले महावीर कॉलोनी जगाधरी निवासी नितिश कुमार के साथ पहुंचा और बातचीत करने लगे। तभी आरोपियों ने उसे कहा कि उनके कई नेताओं के साथ अच्छे राजनैतिक संबंध है। किसी को एफसीआई फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय खाद्य निगम) में नौकरी चाहिए तो हम लगवा देंगे। लेकिन इसके लिए दस लाख रुपये देने पड़ेंगे। उसने आरोपियों के समक्ष अपनी भतीजी रिधिमा को नौकरी लगवाने की बात कहीं। इसके बाद आरोपियों ने उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में लगा लिया और उसे दस लाख रुपये में नौकरी दिलवाने की बात कहीं। 23 फरवरी 2018 से पांच जुलाई 2018 तक उसने आरोपियों को नौ लाख रुपये और अपनी भतीजी के दस्तावेज दे दिए। लेकिन काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसकी भतीजी की नौकरी नहीं लगवाई। उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने 24 सितंबर 2018 को उसे सात लाख रुपये का एक चैक दिया। लेकिन यह चैक बाउंस हो गया। उसे फिर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे रुपये देने से मना कर दिया और दोबारा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। सोमवार देर शाम पुलिस ने आरोपी नितिश कुमार, विकास गुप्ता व तनव के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्जकर लिया है।
इसी तरह आरोपियों ने रादौर के बीड़ बलसुआ निवासी रामपाल से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि आरोपियों ने फर्जी तौर पर अथॉरिटी लेटर भी जारी कर दिया। लेकिन जब रामपाल वहां पहुंचा तो यह लेटर फर्जी पाया गया। रामपाल ने भी इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस इस मामले में अभी जांच कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें